चीन के हांगझू में चल रहे 19वें एशियन गेम्स 2023 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियन गेम्स के पांचवें दिन पहला गोल्ड मेडल पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने जिताया। अब तक भारत की झोली में 25 पदक आ चुके हैं, जिनमें 6 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य शामिल हैं वही एशिया कप हॉकी स्पर्धा में भारत ने जापान को 4_2 से रौंदा भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल A के महत्वपूर्ण मुकाबले में 2018 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 4-2 से हराकर न सिर्फ लगातार तीसरी जीत दर्ज की बल्कि सेमीफाइनल की ओर अपना बड़ा कदम बढ़ा दिया है। भारत के लिए दो गोल अभिषेक (13, 48 मिनट) में किए, जबकि एक-एक गोल मनदीप सिंह (24), अमित रोहिदास (34) ने किया। जापान ने अंतिम क्षणों में दो गोल कर अंतर 2-4 किया। ये गोल गेंकी मितानी (57) और रायोसी कातो (60) ने किया!!
प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ पदक मिले और पांचवें दिन तीन पदक मिले।
भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 6
रजतः 8