देवबंद में मजदूर को बदमाश समझ गोलियों से भूना

बाइक सवार अपने साथियों के साथ घर लौट रहा था मजदूर

मृतक मजदूर की मौके पर ही मौत, परिजनों में पसरा मातम

एक साथ छह लोगों पर की गई ताबडतोड फायरिंग

प्रशांत त्यागी, देवबंद। संवाददाता

ग्रामीण क्षेत्रों में पसरी बदमाशों की दहशत ने एक बड़ी अनहोनी को अंजाम दिलवा दिया। कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव परौली में गुरुवार की कल सुबह मजदूरी कर अपने गांव लौट रहे जनपद मुजफ्फरनगर के गांव छपार निवासी एक युवक को बदमाश समझकर गोलियों से भून दिया। बताया जाता है कि इस दौरान उसके पांच अन्य साथियों पर भी 2 लोगों द्वारा फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान मृतक मजदूर को 4 गोलियां लगी हैं। हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

गांव छपार जनपद मुजफ्फरनगर निवासी शाहरुख (19) पुत्र सलीम देवबंद क्षेत्र के गांव मिरगपुर में सरिया बांधने का काम कर रहा था। उसके साथ अन्य छह मजदूर भी काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रात 1:30 बजे सभी काम कर अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच ग्राम परोली में दो व्यक्तियों ने मजदूरों पर गोली चला दी। जिसमें शाहरुख की मौत हो गई। उसके 5 साथियों सलमान दिलशाद, सलमान पुत्रदेवबंद में काम कर घर लौट रहे मजदूरों पर ग्रामीणों ने गोली चला दी। जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। रात को ही पुलिस ने गोलीए चलाने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।

छह लोगों पर दो ग्रामीणों ने चलाई गोलई कल्लू, समीर और मोहर्रम ने किसी तरह छुप कर अपनी जान बचाई। इन लोगों का कहना है कि उन्होंने गोली चलाने वाले आरोपियों से चिल्लाकर कहा भी था कि वह मजदूर हैं, लेकिन उसके बाद भी गोली चलाई गई l

परिजनों ने हत्या के बाद पुलिस को दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

घटना की वजह का पता लगा रही पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। थितकी पुलिस चौकी प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सलीम ने तहरीर दी है। गोली चलाने वाले दो आरोपी धर्मवीर और ओमपाल को रात में ही पकड़ लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वजह का पता लगाया जा रहा है।

देर रात एसएसपी सहारनपुर विपिन ताड़ा द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण किया गया।।

 

प्रशांत त्यागी

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *