भाजपा कार्यकर्ताओं ने राघव लखनपाल शर्मा का किया जोरदार स्वागत

प्रशांत त्यागी, देवबंद।

सहारनपुर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा और राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ सिद्ध पीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर के दर्शन कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा ने कहा देश के अंदर भाजपा विकास के दम पर इस बार चार सौ से अधिक सीट जीतकर आ रही है।

शुक्रवार की शाम भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के साथ देवबंद के सिद्ध पीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचे और मंदिर में पूजा अर्चना अर्चना करते हुए मंदिर के पुजारी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

देवबंद पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा और राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया‌ और तिलक लगाकर उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा सहारनपुर लोकसभा भाजपा रिकार्ड मतों से जीतने जा रही है। सर्व समाज के लोगों का भाजपा को समर्थन मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अगले 20 दिन तक चुनाव में जुट जाए और अपने-अपने पोलिंग बूथ को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कहा सहारनपुर में विकास को धार देना उनकी प्रमुखता है। कार्यकर्ताओं और सहारनपुर की जनता के समर्थन से ही भाजपा इस बार रिकार्ड मतों से जीत हासिल करने जा रही है। इस दौरान देवबंद ब्लॉक प्रमुख विजय त्यागी, देवबंद नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, राहुल लखनपाल शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी, ‌ भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज राणा, भाजपा जिला मंत्री विपिन भारतीय, बिजेंदर वर्मा, रविंदर चौधरी, विपिन त्यागी, विकास त्यागी, कुलदीप त्यागी, अर्जुन चौधरी, रविंद्र चौधरी, विकास पुंडीर, अनिल प्रधान, यथार्थ त्यागी, रोहित त्यागी, अभिषेक त्यागी, रोहित कौशिक, आलोक खटीक, हारुन त्यागी, सोनित कश्यप, चौधरी विजन, मोहनलाल कोरी, बिजेंद्र गुप्ता, डॉ विकास राणा, मोहन सैनी, अनुज त्यागी, राहुल त्यागी, आनंद वर्मा, रविंद्र पुंडीर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रशांत त्यागी

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *