लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

मुजफ्फरनगर

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 50 वे जन्मदिन पर सपा कार्यालय महावीर चौक मुज़फ्फरनगर पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी मनाने के साथ उनकी दीर्घायु कामना हेतु रक्तदान, वृक्षारोपण करने के साथ देश में सांप्रदायिक सौहार्द,देश की अखंडता के लिए संकल्प लेते हुए “लोक कल्याण दिवस” के रूप में मनाया गया।


सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी,सपा राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक,पूर्व सांसद कादिर राणा,गठबंधन के मीरापुर विधायक चन्दन चौहान,विधायक पंकज मलिक,महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी,सपा नेता इलम सिंह गुर्जर, सतेंद्र सैनी,राकेश शर्मा,साजिद हसन,गौरव जैन,गोल्डी अहलावत सहित अनेक नेताओ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सपा पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं द्वारा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 50 वे जन्मदिन पर सर्वप्रथम केक काटकर खुशी का इज़हार किया गया।


सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी द्वारा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिन को “लोक कल्याण दिवस” के रूप में मनाते हुए उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में चलाई गई लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा डबल रफ्तार से नफरत फैलाने के विरुद्ध एकता सौहार्द को रफ्तार से बढ़ाने का आह्वान किया।
पूर्व सांसद कादिर राणा व हरेन्द्र मलिक ने सभी को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि सभी संकल्प ले कि भाजपा सरकार द्वारा वोट व सत्ता प्राप्ति के लिए नफरत को बढ़ाने व देश की साख को चोट पहुंचाने के विरुद्ध लोगो को जागरूक कर 2024 के चुनाव में सपा को मजबूत विकल्प के रूप में खड़ा किया जाएगा।


सपा गठबंधन विधायक व युवा राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन चौहान ने रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी के सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बधाई संदेश में कहा कि आज देश को सेकुलर दलो को मजबूती देने की बहुत आवश्यकता है। अखिलेश यादव जैसे सेकुलर नेताओं का देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना जरूरी है। विधायक पंकज मलिक ने अखिलेश यादव को देश के बड़े नेता व देश की राजनीति में किसानों मजदूरों युवाओ की ताकत के लिए बड़ी जरूरत बताया।

 

मुज़फ्फरनगर में रक्तदान वृक्षारोपण व संकल्प के साथ मनाया सपा ने अखिलेश यादव का जन्मदिन, चरथावल विधायक पंकज मलिक ने भी किया रक्त दान!!

सपा कार्यालय पर रक्तदान शिविर में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर विधायक पंकज मलिक,पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,युवा नेता अरशद मलिक,सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत,गौरव बालियान, आशीष त्यागी,पूर्व सभासद धर्मेंद्र सिंह नीटू,जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम एडवोकेट,सचिन पाल,फ़राज़ अख्तर, मुर्सलीन चौधरी,रवि कुमार,सनव्वर खान, प्रदीप त्यागी, वसीम राणा,रजब अली, सनव्वर राणा सुशील गुर्जर, विनोद टांगरी, अहसान अंसारी आदि ने रक्तदान कर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की दीर्घायु हेतु कामना की।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने सपा नेताओ के साथ कार्यालय पर वरक्षरोपित किया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, सपा नेता बॉबी त्यागी,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, साजिद हसन,सत्यवीर त्यागी,उमेश त्यागी, यशपाल सिंह, सत्यदेव शर्मा,सलीम मलिक, असद पाशा,शमशेर मलिक,सुमित खेड़ा, राशिद मलिक,जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम एडवोकेट, सन्दीप धनगर,गुफरान तेवड़ा, लोकेश कश्यप, जगपाल गुर्जर, डॉ इसरार अल्वी,वसीम राणा, सरदार तरनजीत सिंह,पंकज सैनी,दुर्गेश यादव,रोहन त्यागी, आशिष त्यागी,पवन पाल, नवेद रँगरेज, राशिद जैदी,तरुण शर्मा,विभु शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *