कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा

चोरी के सामान के साथ 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

 

दिनांक 18.09.2023 को थाना सैनी क्षेत्रान्तर्गत लोहदा मोड़ मोबाइल टावर से हुयी चोरी के सम्बन्ध में थाना सैनी पर मु0अ0सं0 416/ 23 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत कर घटना के अनावरण का प्रयास किया जा रहा था । अनावरण के क्रम में आज दिनांक 19.09.2023 को थाना सैनी पुलिस उ0नि0 विजेन्द्र सिंह व उ0नि0 अतुल रंजन तिवारी मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 05 अभियुक्तों को साढ़ो जाने वाले मार्ग से घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार ( UP73AA1538 ) में चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त –

 

1. शेर सिंह यादव पुत्र जगरूप सिंह नि० लुकिया थाना सैनी जनपद कौशाम्बी।

 

2. नितिन यादव उर्फ विपिन पुत्र ओमप्रकाश यादव नि0 बडेहरी थाना सैनी जनपद कौशाम्बी।

 

3. अरविन्द पुत्र भोलानाथ तिवारी नि0 बडेहरी थाना सैनी जनपद कौशाम्बी।

 

4. आनन्द दुबे पुत्र सुनील कुमार दुबे नि० साढो थाना सैनी जनपद कौशाम्बी।

 

5. शनी मिश्रा पुत्र सन्तोष कुमार मिश्रा नि० जगदीशपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी।

 

विवरण बरामदगी –

 

1. 01 अदद बैग नीला रंग में नट बोल्ट, पत्ती, डुप्लीकेट चाभी ।

 

2 . टावर टेक्नीशियन के टूल्स मल्टीमीटर आदि ।।

 

3. 01 अदद अर्टिगा कार ( घटना में प्रयुक्त)।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम –

 

1. उ0नि0 विजेन्द्र सिंह

 

2. उ0नि0 अतुल रंजन तिवारी

 

3. हे0का0 जुबैर खान

 

4. हे0का0 गोविन्द कुमार

 

5. का0 कन्हैया लाल

 

6. का0 करतार यादव

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *