इंडियन क्रिकेट टीम के बॉलर जसप्रीत बुमराह 15 मार्च को टीवी एंकर संजना गणेशन के साथ गोवा में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के साथ ही एक और चीज़ जो चर्चा का विषय रही वो था दूल्हा-दुल्हन का लुक। जिसकी हर किसी ने तारीफ की। तो किस डिज़ाइनर का आउटफिट उन्होंने अपनी शादी के लिए चुना और उसमें क्या खास था। आइए जानते हैं यहां।
लहंगा
दुल्हन बनी संजना गणेशन सब्यसाची के खूबसूरत लहंगे में आईं नजर। पिंक कलर के लहंगे पर गुलाब के फूल की एंब्रॉयडरी है। लहंगे से मैच करती हुए डीप नेक चोली थी और लाइट पिंक कलर का मैचिंग दुपट्टा। जो पूरे आउटफिट की खूबसूरती को डबल कर रहा है।
जूलरी
सब्यासाची के लहंगे के साथ संजना ने उन्हीं की हेरिटेज जूलरी पहनी थी जो अनकट डायमंड और पन्ना से बना है। ये सेट 18K गोल्ड का है। इसके साथ ही मैचिंग मांग टीका, झुमके और एक बड़ी सी नथ उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे थे।
मेकअप
संजना ने डेवी बेस, बेसिक लाइनर, झिलमिलाते आई शैडो, कोहल आईज, डार्क आई लैशेज, चमकदार गुलाबी होंठ, बीमिंग हाइलाइटर, लाल बिंदी के साथ मैचिंग का चूड़ा और कलीरा कैरी किया था।
जसप्रीत बुमराह का लुक
दूल्हा बने जसप्रीत बुमराह सब्यासाची का पिंक रॉ सिल्क शेरवानी पहना था। जिसे उन्होंने रेशमी पायजामे के साथ टीमअप किया था। इस पर zari की इंब्रॉयडरी वाला जॉरजेट शॉल लुक को रॉयल बना रहा था। इस बंदगला शेरवानी में उनका लुक काफी जंच रहा था। रॉयल रूबी नेकलेस और मैचिंग पगड़ी में वह बहुत हैंडसम लग रहे थे।
दूल्हा-दुल्हन दोनों का ही लुक ऐसा है जो डे वेडिंग के लिए है एकदम परफेक्ट ऑप्शन।