राजसत्ता पोस्ट
Breaking news
12 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर
पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मठिया में गांव के बाहर ईट भट्ठे के पास शुक्रवार को 12 वर्षीय किशोरी (कक्षा 6 की छात्रा) को बहला फुसला कर दुष्कर्म किया गया।
घटना के संबंध में लड़की के चाचा ने रविवार की शाम 7 बजे पिपराइच पुलिस को दिये तहरीर में आरोप लगाया है कि मठिया निवासी मदन का लड़का मंगरू (22 ) ने गांव के बाहर भठ्ठे पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
चाचा के अनुसार भतीजी ने डर व दहशत में शनिवार की रात अपनी चाची को बतायी। किशोरी के माता पिता दिल्ली में रहते हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की का बयान दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।