भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आज बड़ा ही हर्ष का माहौल रहा।
फूलो की रंगोली बनायेगी और पटाखे भी फोड़े गये।
इस आनंद का लुफ्त उठाने को हर कोई तैयार था।
इस मौके पर प्रदेश संगठन के सभी मंत्री व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत जी ने कहा ये देश का दुर्भाग्य था जो इतने सालों तक हमे राम मंदिर के लिए लड़ाई लड़नी पड़ी।
आप को बताते चले कि बंशीधर भगत जब जिला अध्यक्ष हुआ करते थे, तब से उन्होंने राममंदिर की लड़ाई लड़ी।
राम मंदिर के लिए उन्होंने 28 दिन की जेल भी कटी।
उन्होंने राजसत्ता को बताया कि कैसे कैसे कारसेवकों और आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं कर जेल में डाला गया। उन्होंने यदा ताजा करते हुए बताया कि अक्टूबर का महीना था और कारसेवकों को किसी को स्कूल के अंदर किसी को धर्मशाला के अंदर कैद कर दिया। स्वंम बंशीधर भगत जी को जिला कारागार में 28 दिन तक कैद रखा गया। फिर भी अंत मे हमारी जीत हुई देश की संस्कृति की जीत हुई।
प्रदेश मंत्री मधु भट्ट ने बताया कि मुझे इतनी खुशी कभी नही हुई, जितनी आज हुई। बात करते करते मधु भट्ट जी की आंखों से खुशी के आँसू झलक उठे। उन्होंने बताया कि जिसका इंतजार हमे 500 सालो से था आखिर वो घड़ी आ गयी।
उन्होंने कहा राम सिर्फ एक नाम ही नही है। राम हमारी आस्था है, हमारे भगवान है। हमारे देश की संस्कृति, सभ्यता, देश का मान और गौरव है। राम जी ने बताया कि एक देश का राजा कैसा होना चाहिए और किस तरह एक राजा को अपनी प्रजा का ध्यान रखते हुए शासन करना चाहिए। तभी राम राज की बात की जाती है।