जब तक जिंदा हूं जनता के बीच रहूंगा: राघव लखनपाल शर्मा

कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

पूर्व सांसद ने कहा कुछ लोगों को अहंकार है जनता देगी जवाब

सहारनपुर, देवबंद

पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा जब तक जिंदा हूं तब तक जनता के बीच रहूंगा और सेवा करूंगा। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

देवबंद तहसील क्षेत्र के गांव खटौली में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा सहारनपुर की जनता मेरा परिवार है और अपने लोगों के बीच में ही रहकर हमेशा उनकी सेवा करूंगा। उन्होंने कहा अहंकार व्यक्ति के पतन की पहली सीढ़ी होती है। कुछ लोग जनप्रतिनिधि बनकर अहंकारवश अपने आप को बड़ा समझ रहे हैं, ऐसे लोगों को मालूम नहीं कि वह जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और यह देश लोकतांत्रिक है जनता से बड़ा इस देश में कोई नहीं है। उन्होंने मंच से सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि जनपद के अंदर किसी भी पार्टी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किया गया तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा जिस प्रकार मेरे पिता स्वर्गीय निर्भय पाल शर्मा द्वारा जनता के बीच रहकर जनता का सेवक बनाकर कार्य किया वह भी उनके ही पद चोन पर चलकर कार्य कर रहे कार्य किया वह भी उनके ही मार्ग पर काम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा की सहारनपुर के गंगोह में ‌ त्यागी ब्राह्मण समाज के लोगों पर दर्ज फर्जी मुकदमे बर्दाश्त नहीं होंगे। उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है या तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई हो वरना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पूरा मामला अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए त्यागी भूमिहार ब्राह्मण संघ के जिला अध्यक्ष अजय त्यागी और मंडल अध्यक्ष शिवकुमार ने‌ कहा त्यागी ब्राह्मण समाज के लोगों को राजनीतिक दल कमजोर ना समझे। जिस प्रकार से साजिश के तहत पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा को हराया गया वह बर्दाश्त नहीं होगा। समाज इस मामले में जल्द ही बड़ा फैसला लेगा। भाजपा नेता प्रदीपत्यागी, राकेश त्यागी और ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष रोहित कौशिक ने कहा समाज कुछ भूला नहीं है। वक्त आने पर सब कुछ हिसाब होगा। बैठक को पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा, भाजपा नेता मनीष त्यागी, और जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी, त्यागी सभा देवबंद के अध्यक्ष दीपक त्यागी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विपिन त्यागी उर्फ बिट्टू, प्रमोद त्यागी, मोहित उर्फ मनजीत त्यागी, सुशील शर्मा, विक्की शर्मा, विक्रांत त्यागी, अनुज कश्यप, भाजपा नेता आदेश त्यागी, विजेंद्र त्यागी, संजय त्यागी, विनय त्यागी, अरुण त्यागी, अनिलत् यागी, लक्ष्मण शर्मा, शुभम शर्मा, विपिन राठौर आदि मौजूद रहे।

परशुराम और जय श्री राम के लगे नारे, पदाधिकारी किए गए सम्मानित

खटोली गांव पहुंचे पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा का ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया इस दौरान ग्रामीणों ने भगवान परशुराम और जय श्री राम के तारों का उद्घोष भी किया। इतना ही नहीं कार्यक्रम में त्यागी भूमिहार महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय त्यागी और मंडल अध्यक्ष शिवकुमार त्यागी को पगड़ी पहनकर स्वागत किया गया।

प्रशांत त्यागी

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *