अमरोहा। गजरौला में हसनपुर मार्ग पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर भारी वाहन की टक्कर से एक आटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ और उसमें सवार पांच लोगों में से चार की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। शवों को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भिजवा दिया है।

हादसा बुधवार के तड़के करीब चार बजे हुआ। संभल जिले के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव सारंगपुर माजरा  निवासी 20 वर्षीय नौबत सिंह, राज बहादुर, अनुज, देवेंद्र समेत पांच लोग थ्री व्हीलर में सवार होकर गाजियाबाद जा रहे थे। वह वहां पर काम करते थे। गजरौला में हसनपुर मार्ग पर स्थित गांव सिहाली जागीर के नजदीक सदाबहार नर्सरी के सामने किसी भारी वाहन ने थ्री व्हीलर में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा

अन्‍य सभी चार लोगों की मृत्‍यु हो गई। एक मृतक की शिनाख्‍त नहीं पाई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को गजरौला के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। यहां से फिर उन्हें पोस्टमार्टम हाउस के लिए अमरोहा भिजवा दिया। घायल का इलाज चल रहा है। हालांकि कौन से वाहन से हादसा हुआ। इसके बारे में जानने के लिए पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

चार महीने पहले हुआ था मृतक नौबत सिंह का विवाह

हादसे के शिकार हुए नौबत सिंह का विवाह चार महीने पहले ही हुआ था। इस हादसे के बारे में जब पुलिस के माध्यम से स्वजन को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। चचेरे भाई मुकेश ने बताया कि चार महीने पहले ही नौबत सिंह की शादी हुई थी, उनकी पत्नी का नाम पूनम है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सीओ गजरौला अरुण सिंह ने बताया कि हसनपुर मार्ग पर हादसे में चार लोगों की मृत्यु हुई है। सभी संभल जिले के रहने वाले हैं। चारों मृतक गाजियाबाद में मेहनत मजदूरी करते थे। फिलहाल उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए अमरोहा भिजवा दिया है। जिस वाहन से हादसा हुआ है, उसका पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं।

"
""
""
""
""
"

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *