सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे यूपी में उपचुनाव

रोहाना टोल प्लाजा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

सहारनपुर,देवबंद

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है। अब सरकार का प्रशासन पर भी कोई नियंत्रण नहीं रहा।


रविवार को देवबंद से सहारनपुर के गंगोह में हुई युवकों की मौत के मामले में परिवार के लोगों से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अजय राय ने रोहाना टोल पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। मोबलिचिंग की घटनाएं देश के लिए बढ़ी चुनौती है। प्रधानमंत्री को मन की बात नहीं जनता की बात सुनानी चाहिए। रविवार को सहारनपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने देवबंद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है। सरकार का पुलिस प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं रहा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सहारनपुर के गंगोह निवासी दो युवकों की छत्तीसगढ़ में भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम होगी। उन्होंने कहा इस प्रकार की घटनाएं कानून और संविधान के लिए खतरा है। सरकार में आम जीवन अब सुरक्षित नहीं रहा। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता को अपने मन की बात नहीं बल्कि जनता की बात सुननी चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस और सपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संदीप राणा, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गणेश शर्मा, देवबंद नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी, नौशाद कुरेशी,समेत सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद है।

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रविवार को देवबंद पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजय राय को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस द्वारा किए गए अच्छे प्रदर्शन के लिए धन्यवाद भी किया।

त्यागी समाज के लोगो ने भी किया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जोरदार स्वागत

इस दौरान क्षेत्र के आसपास के त्यागी समाज के लोगों कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत करने में बड़ी संख्या मौजूद रही,

प्रशांत त्यागी

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *