रुड़की।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। पिरान कलियर विधानसभा के रामपुर गांव में स्थित लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ प्रदीप त्यागी ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का सम्पूर्ण जीवन कोटी के आदर्शो, सिद्धांतों एवं मूल्यों का समावेश है। अटल जी ने सदैव मूल्यों की राजनीति की है। उन्होंने कभी भी सत्ता के लालच में राष्ट्रहित से समझौता नहीं किया है। आज उन्हीं की प्रेरणा स्वरूप भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के उत्तर प्रदेश सहप्रभारी मुनीष सैनी ने कहा कि अटल जी के दिखाएं मार्ग पर चलकर आज भाजपा लोकसभा में सर्वाधिक सांसद वाली पार्टी है। अटल जी ने सदैव गरीब, किसान और महिलाओं की भलाई के बारे में सोचा है। उन्होंने सदैव सच्चाई का मार्ग चुना जिसके कारण उन्होने अपनी सरकार का भी त्याग कर दिया लेकिन सिद्धांतो से समझौता नहीं किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा शिक्षा के प्रदेश संयोजक डॉ प्रदीप त्यागी, ओबीसी मोर्चा के उत्तर प्रदेश प्रभारी मुनीष सैनी, अवनीश त्यागी मोदी, राजबाला सैनी, मंडल अध्यक्ष पंकज पाल, अंकित शर्मा, अरुण सैनी, अमरेश कुमार, संदीप पुरी, अशोक राणा, धीरसिंह राणा, मोहन सिंह , अंकित रोड सोहन सिंह राणा आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *