नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को सभी दलों का साथ मिला है। इसके अलावा अन्य कई तबकों का समर्थन मिल रहा है। आज (सोमवार) को कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी कृषि कानूनों के विरोध में अपना अवॉर्ड वापस करने राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करने निकले। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इन सभी खिलाड़ियों को रास्ते में रोक लिया।
किसानों के आंदोलन के समर्थन में पंजाब और अन्य राज्यों के करीब 30 मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने अपना सम्मान लौटाने की बात बोली है।