मुज़फ़्फ़रनगर।भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का आज जनपद बिजनौर से सहारनपुर जाते समय जनपद की सीमा प्रारंभ गंगा बैराज पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से सभी कार्यकर्ताओं का व्यक्तिगत परिचय करवाया । प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। तत्पश्चात जनपद सहारनपुर के लिए प्रस्थान किया,

स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल पाल,जिला महामंत्री विजय सैनी, प्रदेश सह संयोजक स्वच्छ भारत अभियान श्रीमोहन तायल, जिला उपाध्यक्ष शरद शर्मा,नितिन मलिक,हरीश अहलावत, अमित राठी, पारस जैन,जिला अध्यक्ष युवामोर्चा कार्तिक काकरान,जिला संयोजक सोशल मीडिया रक्षित नामदेव,नवीन सैनी,सचिन ठाकुर,इंदर सिंह कश्यप,गीता जैन,वैध प्रधुमन शर्मा, रामकुमार सैनी,रविकांत प्रधान, मनोज शर्मा लैमन,अनुज सहरावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *