मुज़फ्फरनगर,रोहाना:भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला मंत्री ने सुशील त्यागी ने लोकनिर्माण विभाग राज्य मंत्री कुँवर ब्रजेश सिंह को सहारनपुर मंडल के अंतर्गत दो जिले की संयुक्त सड़क के निर्माण कार्य कराने के लिये एक प्रस्ताव दिया।
सहारनपुर मंडल के अंतर्गत जनपद मुजफरनगर की पुरकाजी विधान सभा एवं देवबंद विधानसभा की 14 किमी सड़क है।यह सड़क हरियाणा से शामली होते हुये हरिद्वार ओर शुक्रतीर्थ पर्यटक स्थलों को जोड़ती है।सड़क बनने से यात्रियों को सुविधा होगी
पुरकाजी विधान सभा क्षेत्र स्टेट हाईवे प्रेम धर्म कांटा से रोहाना, मतोली होते हुये थितकी विधान सभा तक 14 किमी सड़क के उच्चीकरण,तथा साढ़े पांच मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण कार्य कराने का लोक निर्माण मंत्री को उनके आवास लखनऊ में एक प्रस्ताव दिया है।जिसका उन्होंने शीघ्र ही निर्माण करने का आशवासन दिया।
साथ मे भाजपा क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य शिवराज सिंह रोड भी मौजूद रहे।
![](https://rajsattapost.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240629-WA0236.jpg)