सहारनपुर/देवबंद
उत्तरप्रदेश सरकार के सफलता पूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने पर कृषि कल्याण विभाग द्वारा देवबंद ब्लॉक परिसर में किसान कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से कृषि मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा कृषि सुधार में चलाई जा रही योजनाओं को विस्तृत रूप से साझा किया गया , आयोजन में कृषि क्षेत्र में सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक श्री बृजेश सिंह ,जिला प्रभारी भाजपा श्री सत्यपाल सिंह ,प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा रोहन त्यागी ,मंडल अध्यक्ष सोनित जी, उपेंद्र जी, जोगेंद्र मिरगपुर आदि रहे।